आपणों राजस्थान
DGP यूआर साहू होंगे RPSC के चेयरमैन

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
RPSC।राजस्थान के डीजीपी यूआर साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसका आदेश जारी कर दिया है। साहू की जगह अब प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी।
मिली जानकारी अनुसार ओडिशा के रहने वाले यूआर साहू 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। 11 फरवरी 2024 को राजस्थान के डीजीपी बनाए गए थे। साहू की छवि ईमानदार पुलिस अफसर की रही है।




