LIVE UPDATE
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री का पूर्व निवास बना पुलिस कमिश्नर का दफ्तर

रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का नया ठिकाना, अब C-3 बंगले से चलेगा कामकाज

रायपुर.. राजधानी में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार से यहीं से कार्यालयीन कामकाज शुरू होगा। अब तक यह दफ्तर पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय से संचालित हो रहा था।

उपमुख्यमंत्री का  निवास बना पुलिस कार्यालय

C-3 बंगला इससे पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक निवास था। उनके नवा रायपुर शिफ्ट होने के बाद यह बंगला खाली हो गया था। इसी भवन को अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग में लिया जाएगा।

नए कार्यालय से संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla गुरुवार से नए कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर Amit Tukaram Kamble भी अब यहीं से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

23 जनवरी 2026 से लागू हुई कमिश्नर प्रणाली

राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की गई है। इसके साथ ही 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया।

लंबा प्रशासनिक अनुभव

08 जनवरी 1967 को जन्मे डॉ. संजीव शुक्ला की प्रारंभिक पढ़ाई रायपुर में हुई और उन्होंने M.Com की डिग्री हासिल की। वे रायपुर में एसएसपी के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं और CID में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक वर्ष 2010 और 2022 में दो अलग-अलग श्रेणियों में मिल चुका है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close