Big news
पोलिंग पार्टी और पुलिस पर जानलेवा हमला…सिविलियन और जवान घायल..भीड़ ने पेट्रोलिंग वाहन से किया तोड़फोड़..9 गिरफ्तार
मतगणना के दौरान पराजित सरपंच प्रत्याशियों ने किया उग्र प्रदर्शन

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–मोपका चौकी क्षेत्र स्थित लगरा सरपंच चुनाव परिणाम आने के बाद हारने वाले गुट ने पोलिंग पार्टी का घेराव कर दुबरा मतगणना का दबाव बनाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। उग्र भीड़ ने पुलिस जवानों पर जान लेवा हमला कर पेट्रोलिंग वाहन के साथ तोड़फोड़ किया है। हमला के दौरान कई लोगों को चोट पहुंची है। सथ ही पेटने के दौरान हंगामा हो गया ।
खबर मोपका चोकी क्षेत्र लगरा ग्राम पंचायत से है। ग्राम लगरा में मतगणा के बाद पराजित सरपंच के लोगों ने पोलिंग टीम पर दुबारा मतगणना को लेकर हमला कर दिया है। पुलिस अधिकारी उदयन बेहार से मिली जानकारी के अनुसार मतगणा के बाद पराजित सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगों ने दुबारा मतगणना को लेकर पोलिंग पार्टी पर दबाव बनाया।
मामले में पोलिंग पार्टी की तरफ से नियम निर्देशों का हवाला दिया गया। बावजूद इसके पद्मावती कांगों समेत उनके समर्थकों ने पार्टी का घेराव कर बाहर निकलने नहीं दिया। साथ ही उग्र प्रदर्शन कर पार्टी से छीना झपटी का प्रयास किया गया।
उदयन बेहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराव को अलग थलग कर पार्टी को बाहर निकाला गया। इसी दौारन पराजित सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगो समेत प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जवानों पर पथराव करने के साथ ही प्राण घातक हमला कर दिया।हमले में पुलिस जवानों समेत कई सिविलियन घायल हो गये।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलिंग वाहन पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ भी किया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर टीम ने करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार आरोपियों की सघनता से पतासाजी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।