LIVE UPDATE
Chhattisgarh

सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला..आरोपियों ने किया अपहरण..पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग….कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर राजेन्द्र शर्मा और उनके परिवार पर हमला किया था।  सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव निवासी राजेन्द्र शर्मा  परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री से किनारे से उन्होने कार निकाला। इसी दौरान अचानक एक मवेशी कार की टक्कर से घायल हो गया।

 इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़कों ने राजेन्द्र शर्मा से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। बावजूद इसके राजेन्द्र शर्मा बिना कुछ कहे कार चलाकर आगे निकल गए। इसके बाद दोनों लड़कों ने कार का पीछा कर एक हॉटल के सामने मोटरसायकल अड़ा कर राजेन्द्र शर्मा की कार को रोका। और एक बार अश्लील गाली गलौच करना शुरू कर दिया। राजेन्द्र शर्मा को कार से बाहर निकालकर मारना पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने राजेन्द्र को अपनी बाइक पर बैठाकर अकोला गांव ले जाकर मारपीट किया। गांव वालों में ही कुछ लोगों ने  बीच बचाव किया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। मामले में अकोला गांव के कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू और राजकुमार नेताम को गिरफ्तार किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close