Datia Bypoll News/दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मचे घमासान में अब शिवसेना (यूबीटी) की एंट्री हो गई है।

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन और नाराजगी के बीच उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मिश्रा को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव देकर चौंका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यदि नरोत्तम मिश्रा उनका प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो खुद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे उनके समर्थन में प्रचार करने मध्य प्रदेश आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो कॉलोनाइजरों को नोटिस
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Datia Bypoll News/शिवसेना (यूबीटी) का यह दांव तब सामने आया है जब शुक्रवार को दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। समर्थकों ने नेशनल हाईवे जाम किया, बाजार बंद कराए और स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

Datia Bypoll News/इस दौरान हुई हिंसक झड़पों में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर आई। इसी असंतोष को भांपते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने मिश्रा को ‘रेड कार्पेट’ ऑफर दिया है। सुनील शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद यह निमंत्रण भेजा है और इसके लिए सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश भी जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला,  देखें लिस्ट…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, भाजपा के भीतर इस बगावत को शांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है कि भाजपा अपने फैसले पर अडिग है और उम्मीदवार बदलने की कोई संभावना नहीं है। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को बातचीत के जरिए दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आशुतोष तिवारी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।

इन तमाम अटकलों और ऑफर के बीच खुद नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद मिश्रा के तेवर बदले हुए नजर आए और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं और आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल कराने खुद दतिया जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दतिया की जीत सुनिश्चित करना ही अब उनका मुख्य लक्ष्य है।