LIVE UPDATE
Bilaspur

दही हांडी विवाद :पांच आरोपी गिरफ्तार ..आदतन बदमाश हथियार के साथ पकड़ाया

बिलासपुर… जिले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा है। दही हांडी फोड़ कार्यक्रम के दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद कर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई

सिरगिट्टी क्षेत्र में दही हांडी के दौरान विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इसमें शामिल पांच आरोपियों — विजय यादव (26), ताकेश उर्फ अन्नू मानिकपुरी (25), कैलाश उर्फ केरी मरावी (22), शिवाकांत उर्फ मुंडू मेहर (22) और संतोष दास उर्फ छोटू मानिकपुरी (24) — को पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर, थाना सिविल लाइन पुलिस ने आदतन बदमाश संजू टंडन निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से धारदार चापड़ बरामद किया गया। आरोपी पर अपराध क्रमांक 943/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close