DA update/Raipur/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक राज्य सरकार द्वारा 9 वर्षों में कुल 86 माह का महंगाई भत्ता का एरियर्स राशि का भुगतान प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों को नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग के कर्मचारी चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को देश में महंगाई के बढ़ते अनुपात में देय तिथि से मंहगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है, जिससे वे अपने परिवार को आर्थिक संकट के जद्दोजहद से छुटकारा दिलाते सके।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहु, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र यदु, संजय उपाध्याय, डॉ कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को वर्ष में दो बार माह जनवरी एवं माह जुलाई में महंगाई भत्ता स्वीकृत करती है, परन्तु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में देय तिथि से महंगाई भत्ता नही दिया गया है, कुल 86 माह का महंगाई भत्ता का एरियर्स भुगतान नहीं करने से प्रदेश के लगभग 4 लाख शिक्षक व कर्मचारियों को भारी आर्थिक एवं मानसिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ता समय पर न मिलने से प्रत्येक कर्मचारी को न्यूनतम 3 लाख रूपये एवं अधिकतम 6 लाख रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके चलते वे अपने पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारयों का निर्वहन भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं-

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक लंबित महंगाई भत्ता का एरियर्स का ब्यौरा

1. जनवरी 2017 का DA -10 माह का एरियर्स लंबित।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. जनवरी 2018 का DA -12 माह का एरियर्स लंबित।

3. जुलाई 2018 का DA-08 माह का एरियर्स लंबित।

4. जनवरी 2019 का DA -07 माह का एरियर्स लंबित।

5. कोरोना काल 01 जुलाई 2020 से जनवरी 2021 लगभग 16से 18 माह तक शाशन द्वारा महंगाई भत्ता को फ्रिज कर दिया गया।

6. जुलाई 2021 का DA-10 माह का एरियर्स लंबित।

7. जुलाई 2023 का DA -08 माह का एरियर्स लंबित।

8. जनवरी 2024 का DA -09 माह का एरियर्स लंबित।

9. जुलाई 2024 का DA -08 माह का एरियर्स लंबित।

10. जनवरी 2025 का DA-8 माह का एरियर्स लंबित।

11. जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता का एरियर्स लंबित।

12. जनवरी 2026 का 2% महंगाई भत्ता लंबित है।