DA Hike 2026- महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा

DA Hike 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को होली से पहले मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 56 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।सीएम मोहन यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि
”आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।DA Hike 2026
सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।
पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।”





