Chhattisgarh

DA Hike 2025-महंगाई भत्ते में वृद्धि …1 जनवरी 2025 से लागू करने की मांग

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है, जो एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी।

DA Hike 2025-छत्तीसगढ़ में लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में जोरदार बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से राज्य के खजाने पर भार पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

DA Hike 2025-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को इस महत्वपूर्ण घोषणा को करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा किया गया है।

DA Hike 2025-इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य के लगभग चार लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को 53% की जगह 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है, जो एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी।

इस घोषणा से कर्मचारियों को जल्द ही वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, इस बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को आने वाले जुलाई महीने के वेतन के साथ मिलकर मिल सकता है, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।

DA Hike 2025-हालांकि सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने खुले दिल से स्वागत किया है, लेकिन उनकी एक मांग अभी भी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ मंत्रालय सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से कर्मचारियों के हित में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार इस बढ़े हुए डीए को 1 जनवरी 2025 से लागू करती तो यह कदम और भी सराहनीय होता।

Back to top button