रतनपुर… शासकीय महामाया महाविद्यालय के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए NSUI ने रतनपुर के शूट भवन में भव्य प्रवेश उत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने आयोजन को बड़े छात्र सम्मेलन का रूप दे दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कांग्रेस नेताओं के संबोधन के बीच छात्र एकता, शिक्षा और नेतृत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC) के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष RTI रवि रावत मौजूद रहे।

अतिथियों का छात्र नेताओं मानस ताम्रकार, माही राजपूत और आदित्य साहू ने शाल, श्रीफल तथा मां महामाया देवी का तेलचित्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें नए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

 छात्र राजनीति से संगठन तक 

मुख्य अतिथि सिद्धांशु मिश्रा ने अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत NSUI से की थी। इसके बाद युवा कांग्रेस और कांग्रेस संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है। विद्यार्थियों से उन्होंने शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी बताते हुए लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज के भविष्य की नींव हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से युवा इतिहास बदल सकते हैं।

 सफलता और नेतृत्व का आधार

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने रतनपुर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इस नगरी की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाकर विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और रतनपुर का नाम रोशन कर सकते हैं।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि रावत ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। वहीं NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत ने शिक्षा को युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सही शिक्षा और मार्गदर्शन से सफलता के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने शिक्षा को शेरनी का दूध बताते हुए विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

मानस ताम्रकार की टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

प्रवेश उत्सव के आयोजन में छात्र नेता मानस ताम्रकार के साथ आदित्य साहू, माही राजपूत, संस्कार राजपूत, अविनाश श्रीवास, उस्मान खान, पुरुषोत्तम कश्यप, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, श्यामू साहू, राहुल, अरविंद, जयकिशन यादव, प्रशांत जायसवाल, वंश ताम्रकार, कृष्ण यादव, संजना कमलसेन, रंजिता, दामिनी यादव, निकिता सारथी, सिद्धि शर्मा, श्रद्धा साहू और नसरीन परवीन ने सहयोग किया।