Bilaspur
कानून से टकराने वालों पर शिकंजा, तीन गुंडे गिरफ्तार.. उपद्रव की तैयारी में थे बदमाश
शांति भंग की साजिश नाकाम, तीन उपद्रवी सलाखों के पीछे

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर… थाना कोनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। संभावित विवाद और मारपीट की आशंका को देखते हुए तीन आदतन उपद्रवियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने संदीप खरे निवासी जलसों, रघु लोनिया निवासी घुटकु और शिवनाथ निवासी घुटकु को धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को पहले ही रोकना बताया गया।
कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर इसी तरह कड़ी नजर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।





