Big news
राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट..भड़के कांग्रेसियों ने किया चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन..कहा..नहीं झुूकेंगे गांधी..नहीं झुकेगी कांग्रेस
कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार और ईडी को लिया आड़े हाथ

बिलासपुर—-जिला और शहर कांग्रेस ने मुख्य डाकघर के सामने चिलचिलाती धूप में ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केन्द्र सरकार पर ईडी का राजनैतिक दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल या सोनिया गांधी पर सोची समझी रणनीति के तहत ईडी का सहारा लेकर परेशान किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार की तानाशाही के सामने झुकने वाली नही है।
ज़िला कांग्रेस शहर और ग्रामीण कमेटी नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य डाकघर के सामने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। दोपहर 3 बजे चिलचिलाती धूम में कांग्रेसी नेता कार्यालय से रैली निकालकर मुख्य डाकघर के सामने पहुंचे। कांग्रेसियों ने डाक घर के सामने मुख्य मार्ग पर धरना देते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ईडी और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोनिया और राहुल गांधी के समर्थन मे जयघोष किया।
उपस्थित लोगों को शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने संबोधित किया। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री के तीन हथियार ईडी, आईटी और सीबीआई है। तीनों हथियार को हटा दिया जाए तो सरकार का तीन महीने चलना भी मुश्किल है। राहुल गांधी लगातार प्रखरता के साथ देश विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार परेशान है। प्रधानमंत्री समेत भाजपा नेता राहुल गांधी का सामना करने से घबरा रहे हैं। संसद से सड़क तक राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया है। इसलिए प्रधानमंत्री चाहते है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कानूनी उलछन में फंसाया जाए। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है।
विजय ने कहा कि केंद्र सरकार दो बैसाखियों के सहारे टिकी है। ,बिहार में चुनाव होना है। एक बैसाखी अब तब टूटने वाली है।,बिहार गया तो केंद्र की मोदी सरकार का जाना निश्चित है। जिसके चलते केन्द्र की भाजपा सरकार परेशान हैं। ईडी की चार्ज शीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं का नाम घसीटकर उलझाया जा रहा है।
ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 11 वर्षों में देश के विकास की पहिया को रिवर्स गेयर में डाल दिया है। केंद्र की मौजूदा आर्थिक नीति ,विदेश नीति पूर्णतः असफल है। देश का कर्ज़ 55 लाख करोड़ से बढ़कर 225 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। 2014 में देश की जीडीपी 8.1 से घटकर 5 के नीचे आ गयी है। विश्व बैंक समेत दुनिया के तमाम विशेषज्ञों ने चेतावनी दिया है कि यदि जीडीपी और ब्याज 100 प्रतिशत हो गया तो भारत को संभालाना मुश्किल हो जाएगा।
विजय केशरवानी ने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा । उन्होने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों पर ईडी सीबीआई से दबाव बनाकर ईलेक्ट्रोरल बांड में खरबो रुपयों की वसूली हुई है। एक तरफ भाजपा नेता और आरएसस के लोग गौ माता सेवा की बात करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार बीफ कम्पनी से 250 करोड़ चन्दा लेकर जनता के विश्वास को झटका दिया है।
केशरवानी ने बताया कि भारत में रोजगार छीना जा रहा है। किसी तरह पेट काटकर माता पिता अपने बच्चों को कमाने के लिए अमेरिका भेजा। लेकिन अमेरिका ने सभी बेहगुूनाह भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर अपराधियों की तरह लौटाया। बावजूद इसके 56 इंच की सीना की दुहाई देने वाले विश्वगुरू कुछ नहीं बोले। जबकि दुनिया के छोटे छोटे देशों ने अमेरिका का मुहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान केशरवानी ने भारत की चार हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीनी कब्जा का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों से किए गए किसी किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इन बातों को जब राहुल गांधी बुलन्दियों के साथ रखते है तो प्रधानमंत्री की बेचैनी बढ़ जाती है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे