नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर हो चुका है। इस दौरान राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान करने पर सवाल उठाया और संसद का सत्र बुलाने की मांग की। हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ ही घंटे बाद सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “जिस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करने का ऐलान अमेरिका ने किया, सभी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहुत याद आई। इंदिरा जी होतीं तो शायद यह नहीं होता। आज पूरा देश इंदिरा गांधी को याद कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत सरकार को पूरे देश को विश्वास में लेने के लिए तुरंत संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए। इस सत्र में सारी स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए, ताकि हम लोग पूरे विश्व के अंदर एकजुटता का संदेश देने का काम कर सकें।”

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “अच्छी बात है। भारत कभी नहीं चाहता कि पड़ोसी देशों के साथ उसके संबंध खराब हों। हम लोगों ने संबंध सुधारने का लगातार प्रयास किया है। हमारी नीति स्पष्ट है कि हम शांति चाहते हैं। लेकिन पाकिस्तान का पिछले दिनों जो रवैया रहा और उसने आतंकवादी गतिविधियां कीं, उस कारण भारत को उसका जवाब देना जरूरी था।”

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनवर ने कहा, “युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि हम सब कुछ बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। ऐसे में हमारी नीति पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत रखने की रही है।”

आगे कोई भी आतंकी हमला भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा। भारत सरकार के इस रुख पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “बिल्कुल भारत को ऐसी शर्त रखनी चाहिए कि आगे कोई ऐसी हरकत नहीं हो, जिसे हम सीजफायर का उल्लंघन मानें और समझौते में कोई खलल पैदा हो।”

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.