congress candidate list for rajya sabha-कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की छह प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट

congress candidate list for rajya sabha/कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छह प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस के दो मौजूदा सांसदों अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी नेताम का नाम है। ये दोनों क्रमश: तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से मैदान में हैं।
इनके अलावा कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा के नाम की घोषणा की। अनुराग शर्मा हिमाचल के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। वह कांंगड़ा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं।
congress candidate list for rajya sabha/तमिलनाडु में डीएमके ने कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट दी थी। कांग्रेस ने इस सीट पर एम क्रिस्टोफर तिलक को चुनाव मैदान में उतारा है। तेलंगाना से राज्यसभा की दूसरी सीट पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी वेम नरेंद्र रेड्डी के नाम का ऐलान किया गया है।
congress candidate list for rajya sabha/गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इन लोगों की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
The Congress President, Shri Mallikarjun Kharge, has approved the proposal for the candidature of the following persons to contest the Rajya Sabha elections as Congress candidates from the states mentioned against their names: pic.twitter.com/E5Fvo7s9Af
— INC Sandesh (@INCSandesh) March 5, 2026




