Big news

आओ संवारे कल अपना. बच्चों ने बना दिया आंदोलन..कप्तान के अभियान को अभिभावकों ने भी लगाया मुहर..कोई खेल रहा वॉलीबॉल, तो कोई कबड्डी

बच्चों के साथ अभिभावकों ने अभियान को बनाया आंदोलन

बिलासपुर— इन दिनों स्कूली छुट्टी के बीच बच्चों और अभिभावकों में आओ संवारें कल अपना” अभियान को जमकर पसंद किया जा रहा है। अल सुबह मैदान पहुंचकर बच्चे अलग अलग खेल में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही अपना कल भी संवार रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की विशेष दिशा निर्देश पर संचालित अभियान को क्या बूढे क्या जवान सभी से प्रतिसाद मिल रहा है। बच्चे भी सुबह 5:30 से 10 बजे के बीच जमकर पसीना भी बहा रहे हैं।इस दौरान खेल प्रशिक्षकों का भी बच्चों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। मामले में पुलिस कप्तान रजनेश ने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य ना केवल बच्चों का कल संवाराना है। बल्कि नशा समेत अन्य कई प्रकार के एडिक्शन से दूर दूर रखना है। इसमें  मोबाइल भी शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष प्रयास से जिले में संचालित चेतना अभियान के आओ संवारें कल अपना” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने अभियान का  शुभारंभ 21 अप्रैल को ग्राम महमंद, थाना तोरवा क्षेत्र में किया। आज कार्यक्रम को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए बच्चों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महमंद में प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 100 से अधिक बच्चे उत्साहपूर्वक वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, पीटी, रस्सी कूद और फ्रिस्बी जैसे खेलों में भाग ले रहे हैं। आयोजन न केवल बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने में सहायक बन रहा है। बल्कि उनके भीतर अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ग्रामीणों से मिल रहा भरपूर सहयोग
अभियान और आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी और प्रोत्साहन पहल को सशक्त बना रहा है। मात्र चार दिनों से कार्यक्रम की सफलता उत्साहित करने वाला है। कप्तान ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम  का आयोजन पूरे महीने चलेगा। बहरहाल अपेक्षा से अधिक कार्यक्रम सामाजिक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
बच्चों में दिख रहा आत्मविश्वास
खेल गतिविधियों के दौरान बच्चों में अनुशासन, जोश और नेतृत्व कौशल की झलक देखने को मिल रही है। बच्चों ने नशामुक्त जीवन की शपथ लेकर अपने भविष्य को स्वस्थ और उज्ज्वल बनाने का संकल्प लिया है। अभियान से न केवल खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बल्कि बल्कि समाज में जागरूकता का अलख भी जगा रहा है।

Back to top button
close