Bilaspur

कलेक्टर अवनीश ने कहा…पुलिस के साथ करें पेट्रोलिंग…इनके खिलाफ करें सख्त कार्रवाई…एडिश्नल कलेक्टर को दिया टास्क

शहर से लेकर गांव तक चलाएं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। साथ ही कोचियों और शराब के अवैध कारोबारियों पर पैनी नज़र रखने का निर्देश दिया है।  कलेक्टर ने यह बात मंथन सभागार में राजस्व विभाग अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। अवनीश शरण ने राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने कड़ी कार्रवाई करें। कोचियों और दलालों पर पैनी नज़र रखें। कलेक्टर ने तहसीलदारों को पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने को भी कहा। सड़क पर जन्मदिन मनाने समेत केक काटने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है। लेकिन पर्याप्त नहीं है।
     बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर से कहा कि राजस्व पखवाड़े का आयोजन कर राजस्व मामलों का निराकरण करें। शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलायें। किसान पंजीयन का काम प्राथमिकता से लेते हुए दस दिनों में पूरा करें। कलेक्टर ने अविवादित और  विवादित किस्म के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, भू-भाटक, त्रुटि सुधार और अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व न्यायालय की प्रगति रिपोर्ट, भू नक्शा, नजूल, स्वामित्व योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
रचना//
–00–

Back to top button
close