LIVE UPDATE
Big news

कलेक्टर ने किया रेत माफियों को बेचैन…संयुक्त टीम ने मारा तखतपुर में छापा…5 जगह से 429 घनमीटर का रेत भण्डार बरामद

संयुक्त टीम ने पांच अलग अलग जगह रेत भण्डाल किया जब्त

बिलासपुर—खनिज विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के विशेष आदेश पर खनिज माफियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 420 घनमीटर रेत बरामद कर स्थानीय सरपंच के हवाले किया है। खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने बताया कि अवैध भण्डार करने वाले के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
 रेत उत्खनन और अवैध परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल के विशेष निर्देश पर खनिज माफियों के खिलाफ ताबड़तोड अभियान चलाया है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर तखतपुर में धावा बोला। तखतपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मोढें में संयुक्त टीम ने अलग अलग स्थान से करीब 429 घनमीटर रेत का भण्डार कब्जे में किया।
         खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने जानकारी दिया कि जब्त रेत भण्डार को ग्राम पंचायत मोढ़े के उपसरपंच की सुरक्षा में रखा गया है। साथ ही नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।  कार्यवाही मे राजस्व विभाग तहसीलदार पंकज सिंह, खनिज विभाग निरीक्षक राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज सिंह, हल्का पटवारी, कोटवार और उपसरपंच का अहम् योगदान रहा। रमाकान्त सोनी ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अभियान को अनवरत जारी रखने का आदेश दिया है

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close