LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

नव निर्वाचित मेयर पद्मजा को सीएम दिलाएंगे शपथ…सभी 70 भी होंगे शामिल…कार्यक्रम में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

शपथ ग्रहण समारोह का मंत्री और जिले के दिग्गज नेता बनेंगे गवाह

बिलासपुर—-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को बिलासपुर महापौर और  पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शपर समारोह का आयोजन मुंगेली नाका मैदान में किया जाएगा। समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव विशिष्ट ,विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला भी शामिल होंगे।
 नगर पालिक निगम नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। जानकारी देते चलें कि बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण शपथ लेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close