ChhattisgarhEducation
बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया नवाचार का हुनर, विकसित और आत्मनिर्भर भारत थीम पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर। सेजस मल्टीपरपस स्कूल, गांधी चौक में गुरुवार को बिल्हा विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और विज्ञान मेला का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस वर्ष मेला विकसित और आत्मनिर्भर भारत थीम पर केंद्रित रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य व स्वच्छता, जल संरक्षण, मनोरंजक गणितीय मॉडल और उभरती प्रौद्योगिकियों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में मुकेश अग्रवाल, वासुदेव पांडे (यूआरसीसी), डी.एस. नेगी, डी.के. जैन, अजिता मिश्रा, अनामिका शुक्ला, मनोज कुमार यादव और विनय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों मनोज कुमार यादव, विनय कुमार तिवारी (व्याख्याता रसायन विज्ञान, बहतराई), गायत्री तिवारी, झरना, यशवंत कुशवाहा, प्रवीण मिश्रा एवं अन्य के निर्देशन में वैज्ञानिक प्रयोगों और नवाचारों की झलक प्रस्तुत की।
संस्था की प्राचार्या डॉ. चंदना पाल ने विज्ञान नाटिका, संगोष्ठी और प्रश्न मंच में विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि विज्ञान जिज्ञासा की ज्योति है, जो अंधविश्वास को दूर कर विकास का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता शरनजीत बग्गा ने किया और डॉ. रशिम तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।