Chhattisgarh

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results- इस वार्ड के नतीजे की सम्पूर्ण प्रदेश में हो रही चर्चा

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सभी नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

इसके अलावा, नगर पालिका परिषदों में भी बीजेपी का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा और पार्टी ने अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-मतगणना के दौरान प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-इस वार्ड में कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना के बाद दोनों प्रत्याशियों को 156-156 वोट मिले, जिससे चुनाव परिणाम टाई हो गया।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-चुनाव नियमों के अनुसार, यदि दो प्रत्याशियों को समान मत मिलते हैं, तो विजेता का निर्णय लॉटरी पद्धति से किया जाता है। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची बनाकर ड्रॉ किया। ड्रॉ में मुकेश तायल का नाम निकला, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया और वे वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद बन गए।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results-इस मुकाबले की अहमियत इसलिए भी अधिक थी क्योंकि कंचन सोनी और मुकेश तायल, दोनों ही नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के दावेदार थे। मुकेश तायल के पार्षद बनने से अब उनकी नगर पंचायत में भूमिका और भी मजबूत हो गई है।

प्रतापपुर नगर पंचायत के 15 में से 8 वार्डों में कांग्रेस और 7 वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की। हालांकि, अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। इस रोमांचक नतीजे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि कांग्रेस समर्थकों में निराशा देखने को मिली।

प्रदेशभर में इस चुनावी नतीजे की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि मतों की समान संख्या के कारण चुनाव परिणाम का फैसला लॉटरी के माध्यम से हुआ, जो बेहद दुर्लभ घटनाओं में से एक है।

छत्तीसगढ़ की 8 नगर पालिका पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

इनमें मुंगेली नगर पालिका, बिलासपुर जिले की तखतपुर नगर पालिका, कोरबा की कटघोरा नगर पालिका, सूरजपुर नगर पालिका, रायपुर की मंदिर हसौद नगर पालिका, रायपुर की अभनपुर नगर पालिका, महासमुंद की बागबाहरा नगर पालिका और महासमुंद नगर पालिका शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं.Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results

आज राज्य की 49 नगर पालिकाओं के लिए नतीजे भी सामने आए. नगर निगमों के साथ-साथ BJP ने नगर पालिकाओं ने भी कब्जा जमया. पार्टी ने 49 में से 35 नगर पालिकाओं पर जीत हासिल की. साथ ही AAP ने भी एक सीट पर खाता खोला. जानिए सभी 49 नगर पालिकाओं का रिजल्ट-

राज्य की सभी 49 नगर पालिकाओं में से 35 सीट पर BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 8 सीट से ही संतुष्ट करना पड़ा. इसके अलावा 1 सीट पर AAP ने भी खाता खोला है, जबकि 5 सीट पर नर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है.Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results

बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका पर AAP का खाता खोला है. यह बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका है. अब तक इस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा था. यहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा को जीत हासिल की है. नीलम विजय वर्मा की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह पर जश्न मना रहे हैं. साथ ही यह क्षेत्र बीजेपी के कद्दावर नेता धर्मराज कौशिक का है.

5 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी

इसके अलावा 5 नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इनमें

  • जांजगीर-चांपा की अकलतरा नगर पालिका
  • सक्ती नगर पालिका
  • बलौदाबाजार जिले की सिमगा नगर पालिका
  • पेंड्रा नगर पालिका
  • दुर्ग जिले की अहिवारा नगर पालिका

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Resultsछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में से 5 में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे बड़े नगर निगम भी शामिल है। मेयर चुनी गई सभी महिलाएं पहली बार मेयर का चुनाव लड़ी हैं।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 5 में बीजेपी ने महिलाओं को मेयर का टिकट दिया था। इनमें बिलासपुर और अंबिकापुर की सीट भी शामिल है, जो महिला आरक्षित नहीं थी। इन सीटों पर बीजेपी की मेयर प्रत्‍याशियों का मुकाबला कांग्रेस के पुरुष प्रत्‍याशियों से हुआ। अंबिकापुर में तो बीजेपी प्रत्‍याशी ने वहां के निर्वतमान महापौर अजय तिर्की को हराया है।

प्रदेश के जिन नगरीय निकायों में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें महिला आरक्षित रायपुर से मनील चौबे, ओबीसी महिला आरक्षित दुर्ग से अल्‍का बाघमार और कोरबा से संजू राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर से बीजेपी की पूजा विधानी से जीत दर्ज की है। इसी तरह अंबिकापुर से मंजूषा भगत शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम एसटी वर्ग के लिए आरक्षित था।

कांग्रेस ने मेयर पद के लिए तीन महिला आरक्षित सीटों से महिलाओं को टिकट दिया था। कांग्रेस ने किसी भी मुक्‍त सीट पर महिला को प्रत्‍याशी नहीं बनाया था।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के नेतृत्व में हुई मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी रही।

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की प्रतिमा यादव ने कांग्रेस की प्रभा पटेल को हराकर अध्यक्ष पद जीता। यहां 22 वार्डों में से भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं।

जनकपुर नगर पंचायत में भाजपा के कौशल पटेल विजयी रहे। 15 वार्डों में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं। झगराखांड में कांग्रेस की रीमा रमेश यादव ने भाजपा की चम्पा जयसवाल को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा को 9, कांग्रेस को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली।

नई लेदरी में भाजपा के वीरेंद्र सिंह राणा ने विष्णु दास पनिका को हराया। 15 वार्डों में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं। खोंगापानी में कांग्रेस की ललिता रामा यादव ने भाजपा की वंदना लोहार को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय ने 2 सीटें हासिल कीं।

Back to top button
close