Chhattisgarh ka weather।छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को जमकर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Chhattisgarh ka mausam।राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के आसमान में सुबह से ही काले बादल मंडरा रहे हैं और तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब का सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। इस सिस्टम के कारण शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के भीतर मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है।

खास बात यह है कि दुर्ग जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक भी घुल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले तीन घंटों के लिए रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, महासमुंद, गरियाबंद और बेमेतरा जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं, दुर्ग, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज हवाएं और बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है, तो वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में नदी-नालों का पानी सड़कों पर आ गया है, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा है।

राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं इसका असर जनजीवन पर भी साफ नजर आ रहा है।