LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Chhattisgarh CMs New Scorpio- मुख्यमंत्री साय के काफिले से पुरानी गाड़ियों की छुट्टी, शामिल हुईं 6 नई हाई-टेक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो

मुख्यमंत्री के काफिले में एक-दो नहीं, बल्कि छह नई बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं। करीब ढाई साल बाद काफिले में हुए इस बदलाव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

Chhattisgarh CMs New Scorpio/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा और उनके रसूखदार काफिले में अब एक बड़ा और आधुनिक बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर की जगह छह चमचमाती नई महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियों ने ले ली है।

Chhattisgarh CMs New Scorpio/मीडिया रिपोर्ट अनुसार लगभग ढाई साल बाद हुए इस बदलाव ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी प्रदेश के मुखिया की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया है। ये नई गाड़ियां सिर्फ देखने में ही भव्य नहीं हैं, बल्कि आधुनिक सुरक्षा मानकों पर किसी चलते-फिरते किले से कम नहीं हैं।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार काफिले में हुए इस महत्वपूर्ण बदलाव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि पिछली सरकार के समय की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गाड़ियां अक्सर दौरे के दौरान बीच रास्ते में ही बंद हो जाया करती थीं, जिससे न केवल आवागमन में बाधा आती थी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक बड़ी चूक साबित हो सकती थी।

इसी व्यावहारिक समस्या को देखते हुए सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर काफिले को अपडेट करने का निर्णय लिया गया और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस छह नई बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया।

इन नई गाड़ियों की सबसे बड़ी विशेषता इनका ‘अभेद’ होना है। ये सभी गाड़ियां खास तरह के बैलिस्टिक स्टील से तैयार की गई हैं, जो इन्हें बम धमाकों और ग्रेनेड हमलों से बचाने में सक्षम बनाती हैं।

सुरक्षा के नजरिए से इनकी खिड़कियों में बेहद मोटी कांच की परतें लगाई गई हैं, जो एके-47 (AK-47) जैसी घातक राइफलों से निकलने वाली गोलियों को भी नाकाम कर सकती हैं। ये 7-सीटर गाड़ियां एडास (ADAS) सिस्टम पर काम करती हैं, जो एक अत्याधुनिक ड्राइवर सहायता प्रणाली है। इस सिस्टम की वजह से चलती गाड़ी में ऑटोमेटिक ब्रेक लगने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे काफिले के दौरान आपस में टकराने का खतरा न्यूनतम हो जाता है।

Chhattisgarh CMs New Scorpio/सुरक्षा के साथ-साथ इन गाड़ियों को चालक और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भी डिजाइन किया गया है। इनमें 6 एयरबैग्स, अत्याधुनिक सेंसर्स और चारों तरफ कैमरे लगाए गए हैं, जो हर पल की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

शक्तिशाली इंजन और मजबूत बॉडी के साथ ये गाड़ियां लंबी दूरी को कम समय में और सुरक्षित तरीके से तय करने के लिए तैयार की गई हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के लिए इन स्कॉर्पियो को विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है।

Back to top button
close