LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश से मिली राहत, अगले दो दिनों तक गिरेगा तापमान!

CG weather ।मंगलवार शाम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बीती रात हुई इस बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

आज और कल भी जारी रहेगी बारिश- मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी अच्छी खबर दी है। उनके अनुसार, आज यानी बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और जमकर बारिश होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा और अन्य कई जिलों में जोरदार बारिश का अनुमान है।

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी जताई है। यह निश्चित रूप से गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए सुकून भरी खबर है।

15 जून तक सक्रिय होगा मानसून: मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 15 जून के आसपास पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। मानसून की दस्तक से प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और कम होगा और लोगों को लगातार बारिश का अनुभव मिलेगा।

बिलासपुर रहा सबसे गर्म, अब राहत की उम्मीद

मंगलवार को न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7°C दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3°C रहा।

हालांकि, आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि अब भीषण गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी। यह बारिश न केवल तापमान को कम करेगी, बल्कि वातावरण में भी ताजगी

लाएगी।

Back to top button
close