LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cg rain alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: अगले 5 दिन आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गर्मी के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। दिन में जहां सूरज ने लोगों को झुलसा दिया, वहीं शाम होते-होते आंधी और हल्की बारिश ने राहत दी

CG rain alert।छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तेज धूप से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।

Cg rain alert।मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर जैसे जिलों में आज बूंदाबांदी हो सकती है।

गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गर्मी के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। दिन में जहां सूरज ने लोगों को झुलसा दिया, वहीं शाम होते-होते आंधी और हल्की बारिश ने राहत दी। सरगुजा संभाग के पेंड्रा, बलरामपुर और अंबिकापुर में बारिश के साथ ओले गिरने की खबरें भी सामने आईं। इसके पीछे सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ लाइन को वजह बताया जा रहा है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। रात का पारा 22.3 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने आज के लिए अनुमान जताया है कि तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन बादलों की आवाजाही और संभावित बूंदाबांदी से गर्मी का असर कुछ हद तक कम हो सकता है। दिन भर धूप-छांव का मौसम बना रहेगा।

राजनांदगांव गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में दिन का तापमान 36.9 डिग्री और रात का पारा 23.5 डिग्री रहा। गर्मी के बीच हुई हल्की बारिश ने यहां के लोगों को भी राहत पहुंचाई।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इस दौरान तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा और हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। दिन का पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात में भी गर्म हवाओं का असर बना रहेगा।

Back to top button
close