CG Paddy Purchase-धान खरीदी में लाखो का गबन, समिति प्रबंधक और अध्यक्ष सहित 3 गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धान का गबन किया है, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 28 लाख 51 हजार रुपये आंकी गई है। इस वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी ने मस्तूरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

CG Paddy Purchase- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से धान खरीदी में बड़ी धांधली और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गतौरा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी के दौरान लाखों रुपयों के हेर-फेर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।
CG Paddy Purchase-इस मामले में समिति के प्रबंधक, प्राधिकृत अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर सरकारी धान के स्टॉक में हेराफेरी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का गंभीर आरोप है।
पूरा मामला खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन से जुड़ा है। संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में गतौरा खरीदी केंद्र में 919.96 क्विंटल धान कम पाया गया।
CG Paddy Purchase-जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धान का गबन किया है, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 28 लाख 51 हजार रुपये आंकी गई है। इस वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी ने मस्तूरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
CG Paddy Purchase-पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कोमल प्रसाद चंद्रकार (संस्था प्रबंधक), राजेन्द्र राठौर (प्राधिकृत अध्यक्ष) और हुलेश्वर धीरही (कंप्यूटर ऑपरेटर) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धान खरीदी में हेराफेरी और गबन की बात स्वीकार कर ली है। वहीं, मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी करने वाले अन्य तत्वों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।CG Paddy Purchase





