LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Paddy Purchase: धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, डॉ महंत का गवर्नर को पत्र

CG Paddy Purchase।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान खरीदी से जुड़ी समस्या को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने जिला सक्ती में समर्थन मूल्य पर धान खरीद से किसानों के असंतोष और आंदोलन से अवगत कराया है। नेता प्रतिपक्ष ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है।

पत्र में जिला सक्ती में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का टोकन जारी करने के बाद भी धान नहीं लिये जाने या कम धान लिये जाने के कारण किसानों में व्याप्त असंतोष का निराकरण करने करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने बताया कि किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किये गये, लेकिन टोकन में दर्ज मात्रा से कम मात्रा में धान लिये जाने के मौखिक आदेश के कारण किसानों में अत्यधिक असंतोष हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि मौखिक आदेश के विरोध में किसानों द्वारा आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है, कई सड़कों पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला सक्ती में 91,526 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जिसमें से 81,711 किसानों ने धान बेचे।

CG Paddy Purchase।राज्य सरकार को निर्देशित करे कि धान उपार्जन योजना के अनुसार किसानों से पूरा धान खरीदे और आवश्यकता पड़े तो खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाएं।

Back to top button
close