LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:कुश्ती चैंपियनशिप जीतने वाले बच्चों का गुरुद्वारा दयालबंद में सम्मान

CG NEWS:बिलासपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद में आज राष्ट्रीय गैपलिंग( कुश्ती) चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2025_26 में जीत हासिल करने वाले बच्चों को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता की टीम कोच लक्ष्मी  एवं टीम मैनेजर सरदार करमजीत सिंह को भी बच्चों को सहयोग एवं अपने आरक्षण में शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया ।

अपने समाज के बच्चों द्वारा यह चैंपियनशिप जीतने पर उनका उत्साह वर्धन बढ़ाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। जिसमें से सीरत कौर 6th कालिंग सिल्वर मेडल, नवनीत कौर 8th गोल्ड मेडल, कर्मदीप कौर 7th गोल्ड मेडल ,मनकीरत कौर ब्रोंज, हर सिमरकौर सिल्वर मेडल, आलमप्रीत सिंह 5th सिल्वर, रणवीर बाबा फिफ्थ ब्रोंज, मनमीत सिंह सिक्स्थ सिल्वर, सुहाग प्रीत सिंह 9th एम ए सिल्वर, एकमजोत कौर 8th एप ब्राउन, एकंन प्रीत सिंह4th
हरसिमरत कौर 4thकौर  t तरनप्रीत कौर ब्रोंज  मेडल प्राप्त किया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर उपस्थिति थे।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close