LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी बनें शिव मंगल

CG NEWS:बिलासपुर।विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली भारत के छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ.संगीता बनाफर ने अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि परिषद का छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी शिवमंगल शुक्ला को बनाया गया है।वे वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला के सुपुत्र हैं।उन्होंने कहा कि अन्य पदाधिकारियों में डॉ.ए. के.यदु,डॉ.आभा गुप्ता,डॉ.भारती यादव मेधा,डॉ.रंजना चतुर्वेदी, डॉ.अनित सिंह सम्मिलित हैं।दूसरी सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button