LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:वीडियो वायरल -रेलवे संपत्ति चोरी मामले में सब इस्पेक्टर सहित तीन सस्पेंड,IG ने की बड़ी कार्रवाई

CG NEWS:बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन के शहडोल RPF पोस्ट में रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले में आईजी ने तत्काल प्रभाव से RPF प्रभारी सब-इंस्पेक्टर  डीके यादव, कॉन्स्टेबल राजू, और कॉन्स्टेबल जेपी यादव को निलंबित कर दिया है । यह कार्रवाई रेलवे संपत्ति की चोरी को लेन-देन के जरिए हल्का करने के आरोपों के बाद की गई, जिसे एक वायरल ऑडियो ने और उजागर किया।.
IG कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इस मामले की गोपनीय जांच विशेष खुफिया शाखा  एसआईबी  द्वारा की गई। जिसमें पाया गया कि एसआई  डीके यादव और दोनों कॉन्स्टेबल ने चोरी को दबाने के लिए लेन-देन किया और इसे सामान्य केस के रूप में पेश करने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल राजू की अतिरिक्त संलिप्तता भी उजागर हुई।जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए पहले एसआई  डीके यादव और कॉन्स्टेबल जेपी यादव को झारसुगुड़ा अटैच किया गया था। बुधवार को उन्हें शहडोल पोस्ट पर दोबारा जॉइन करने का निर्देश दिया गया,।लेकिन जॉइन करते ही तीनों को निलंबित कर दिया गया.।निलंबन के बाद डीके यादव को चांपा और जेपी यादव को झारसुगुड़ा अटैच किया गया है

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close