CG News/रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू महंत उर्फ संजय महंत (35) और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35) के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल तीसरा आरोपी धन्नू निषाद फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी (35) ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर शिवा के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की और उसे जमीन पर पटककर पीटा। घटना में शिवा को गंभीर बाहरी और अंदरूनी चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
फिर तेज होगी बारिश! गंगरेल के 6 गेट खुले, महानदी उफान पर; 7 जलाशय फुल
फिर तेज होगी बारिश! गंगरेल के 6 गेट खुले, महानदी उफान पर; 7 जलाशय फुल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारपीट के बाद शिवा किसी तरह मौके से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह घर चला गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहले थाना कोतवाली में शून्य पर मर्ग कायम किया गया। घटनास्थल जूटमिल थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी जूटमिल पुलिस को भेजी गई। इसके बाद पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की और प्रत्यक्षदर्शियों तथा घटना के दौरान बीच-बचाव करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, गवाहों ने तीनों आरोपियों द्वारा शिवा के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
cg news/अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृत्यु का कारण हेड इंजरी बताया। मर्ग जांच में मारपीट से आई गंभीर चोटों को मौत की वजह पाए जाने के बाद 12 सितंबर 2026 को जूटमिल थाने में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि राजू महंत और कृष्णा साव किसी पूर्व कार्रवाई के चलते जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध थे और रिहा होने वाले थे। पुलिस टीम ने जेल परिसर के बाहर दोनों को उनके परिजनों के साथ तलब किया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा सेठ्ठी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, जांच में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी धन्नू निषाद की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजू महंत उर्फ संजय महंत, पिता लोकेश्वर दास महंत, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़ और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव, पिता सीयाराम साव, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।