LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:ऐसे हुआ ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 30 बैटरियां जब्त

CG NEWS:बिलासपुर । बिलासपुर में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में रायपुर निवासी खरीदार जय प्रकाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 30 नग बैटरियां और एक चोरी गया ई-रिक्शा बरामद किया है, जिससे लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है
पुलिस ने यह जांच तब शुरू की जब एक ई-रिक्शा चालक ने अपने रिक्शा की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को यह सुराग मिला कि कुछ युवक बैटरी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने घेराबंदी कर रमेश देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में रमेश ने अपने साथी विनय मौर्य और कुश देवांगन के साथ मिलकर कई इलाकों से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की बात कबूल की
आरोपियों ने चोरी किए गए ई-रिक्शा और बैटरियों को चांटीडीह इलाके में छिपाकर रखा था। उन्होंने लगभग 15 नग बैटरियां रायपुर के गुड़ियारी इलाके में जय प्रकाश ठाकरे को बेच दी थीं। पुलिस ने खरीदार जय प्रकाश के कब्जे से भी 15 बैटरियां बरामद की हैं। कुल मिलाकर, पुलिस ने 30 बैटरियां और एक ई-रिक्शा बरामद किया है, जिससे लाखों की चोरी का पर्दाफाश हुआगिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close