LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

CG NEWS:बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में, वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिस पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप हैपीड़िता की रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर निवासी आरोपी मार्कंडेय मिश्रा, जो पेशे से एक शिक्षक है, 2023 में पीड़िता के निवास स्थान पर किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और उसे प्रतापपुर ले जाकर भी शादी नहीं की। पीड़िता ने स्वयं को ठगा महसूस करने के बाद 3 जुलाई  को अपने परिजनों के साथ वाड्रफनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 129/2025, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close