LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:भोजपुरी फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म, सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को पटना से किया गिरफ्तार

CG NEWS:सूरजपुर । चांदनी थाना क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान पटना, बिहार निवासी चिंतामणी (उम्र 35 वर्ष) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन और सिंगर बनाने का झांसा दिया और हर महीने 1.5 लाख रुपये देने की बात कही। भरोसे में आकर पीड़िता पटना गई, जहां आरोपी ने उसे किराए के कमरे में ले जाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन अपने कब्जे में रखकर शारीरिक और मानसिक शोषण किया। करीब एक महीने बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची।

इसके कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगा। धमकी दी गई कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। डर के कारण पीड़िता दोबारा पटना गई, जहां आरोपी ने फिर उसके साथ अनाचार किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम पटना रवाना हुई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर दबिश देकर आरोपी चिंतामणी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने में प्रयुक्त एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक ईशित बेहरा, दीपक दुबे, सुशील तिवारी और आरक्षक विकास मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close