LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:छत्तीसगढ़ की सोनम : पति का कत्ल करने क्रिकेट बैट को बनाया हथियार, प्रेमी के साथ गिरफ़्तार

CG NEWS:कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहाँ इंदौर की सोनम के किस्से मशहूर हैं । वहीं धमतरी की एक महिला सोनम (रवीना नागरची उर्फ गागरची) ने अपनी क्रूरता और शातिरता से उन सभी को पीछे छोड़ दिया है । इस महिला ने अपने अवैध संबंध के चलते अपने ही पति धर्मवीर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करवा दी । पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में इस पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए पत्नी रवीना नागरची उर्फ गागरची (23 वर्ष)और उसके प्रेमी विजय विदेश मरकाम (30 वर्ष)को गिरफ्तार कर लिया है ।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात शव मिला । थाना माकड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । शव के पास मिली अस्पताल की पर्ची से मृतक की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई ।
पुलिस जांच में जो बातें सामने आईं, वे बेहद चौंकाने वाली थीं । पता चला कि मृतक धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची का विजय विदेश मरकाम नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध था । डिजिटल फुटप्रिंट और मोबाइल युग में अपराधियों का बचना मुश्किल हो गया है, और यही बात इस मामले में भी सही साबित हुई ।
पुलिस ने मोबाइल टावर डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई । इसी के बलबूते पर पुलिस ने कोण्डागांव बस स्टैंड से विजय विदेश मरकाम को दबोच लिया । पुलिस की सख्ती के आगे दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 27 जून को विजय, धर्मवीर को तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से इलाज के बहाने अपने साथ लेकर निकला था । रास्ते में उन्होंने धर्मवीर को शराब पिलाई और उसे ओडिशा के रायघर होते हुए मगेदा के जंगल में ले गए । वहाँ विजय ने क्रिकेट बैट से धर्मवीर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी । हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने के लिए उन्होंने लाश को पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की । लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह से जल नहीं पाया ।

इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के जिला नवरंगपुर निवासी विजय विदेश मरकाम (30 वर्ष), जो ग्राम कंडेतरा, थाना कुदई और हाल निवासी ग्राम कुकरेल, थाना केरेगांव, जिला धमतरी का रहने वाला है , और रवीना गागरची उर्फ नागरची (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है ।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीओपी रूपेश कुमार, सायबर सेल और थाना माकड़ी की टीम द्वारा अंजाम दी गई । इस घटना ने एक बार फिर इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की यात्रा ताजा कर दी। जिसमें उसकी नव विवाहिता पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। कुछ इसी तरह छत्तीसगढ़ की सोनम ने भी वारदात को अंजाम दिया। दोनों कहानी काफी मिलती-जुलती नजर आ रही है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close