CG News/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की टीम ने सरेंडर माओवादियों की निशानदेही पर नक्सली डंप बरामद किया है। जब्त सामान में सोना, नगदी, हथियार समेत विस्फोटक शामिल है।

दरअसल, जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के कई डंप बरामद किए गए। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और अपनी गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से इन सामग्रियों को जमीन के नीचे अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया था।

नकद, आभूषण, हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-जवानों ने नक्सालियों का डंप बरामद किया,सोना, नगदी, हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकद व आभूषण 116 ग्राम सोने का बिस्किट कीमत 16 लाख व 2 लाख नकद। कुल 18,00,000 रुपए

इंसास (INSAS): इंसास राइफल-1 नग तथा इंसास मैग्जीन-16 नग

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एके-47 मैग्जीन-4 नग तथा एके-47 राउण्ड-68 नग

एसएलआर मैग्जीन-23 नग तथा एसएलआर राउण्ड-34 नग

12 बोर (12 Bore) 12 बोर बंदूक – 05 नग तथा 12 बोर राउण्ड-07 नग

बीजीएल (BGL): बीजीएल लांचर – 03 नग तथा बीजीएल सेल – 01 नग

अन्य मैग्जीन: कार्बाइन मैग्जीन – 02 नग

अन्य राउण्ड व चार्जर: 303 राउण्ड – 08 नग, 303 चार्जर – 45 नग तथा 8 एमएम राउण्ड – 06 नग

अन्य बंदूकें व आग्नेयास्त्र: भरमार बंदूक – 10 नग (टूटा-फूटा), रिवाल्वर – 01 नग तथा एयरगन – 01 नग

बम, मोर्टार और ग्रेनेड: टिफिन बम – 06 नग, पाईप बम – 04 नग, तीर बम – 122 नग, पैरा बम – 01 नग, देशी हैण्ड ग्रेनेड – 02 नग तथा देशी मोर्टार – 02 नग।

विस्फोटक व आईईडी (IED) सामग्री: जिलेटिन – 01 स्टील डब्बा, डेटोनेटर – 20 नग, कोडेक्स वायर – 01 बंडल तथा कुकर – 14 नग।

अन्य सामग्री: वर्दी कपड़ा, दवाइयां, पर्चे-पाम्पलेट एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

भारी मात्रा में डंप सामग्री आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक निशानदेही पर बरामद की गई है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब नक्सल विचारधारा को पूरी तरह से त्याग दिया है। वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने व अहिंसा और विकास की राह को चुन चुके हैं। यह सकारात्मक बदलाव इस बात का प्रमाण है कि हमारा क्षेत्र भविष्य में विकास के एक उज्ज्वल मॉडल की ओर अग्रसर हो रहा है। इन विस्फोटकों और हथियारों की जब्ती से भविष्य में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की किसी बड़ी माओवादी साजिश को भी समय रहते विफल कर दिया गया है।