CG News/कांकेर। जिले के केशकाल में पीएमश्री सेजेस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बिना सक्षम अनुमति एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किए जाने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है।

केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, एसडीएम ने इस मामले की जानकारी एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोंडागांव तथा जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया है।

एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्राचार्य ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 11 जुलाई को विद्यालय में अवकाश घोषित किया, ताकि शिक्षक अन्य विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल हो सकें। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि इस निर्णय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं तथा बिना अनुमति अवकाश घोषित करना शासकीय कार्यप्रणाली और अनुशासन के विपरीत है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- बिना अनुमति छुट्टी मामले में एसडीएम ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस किया जारी
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर तथ्यात्मक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा क्यों न की जाए।

यदि निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता या उत्तर असंतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.