LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:कोरबा में नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, वीडियो वायरल

CG NEWS:कोरबा ।कोरबा शहर में देर रात नशे में धुत युवक-युवतियों द्वारा हंगामा और मारपीट की घटना सुर्खियां बटोर रही है,। इस तरह का एक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
 छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जहां देर रात नशे में धुत युवक-युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। यह घटना शहर के पॉम मॉल स्थित ओएनसी बार के पास हुई, जहाँ लड़के-लड़कियों के बीच भीषण मारपीट भी हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान लड़कियाँ पुलिसकर्मियों से भी भिड़ती नजर आईं और उनके सामने ही भद्दी-भद्दी गालियाँ देती रहीं। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के ओएनसी बार में अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं, और बताया जा रहा है कि यहाँ देर रात तक शराब परोसी जाती है। नशे में चूर युवक-युवतियां कई बार अश्लीलता की हदें पार करते भी देखे जाते हैं

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close