LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cg news: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती

Cg news।बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 170 नयापारा गणेशनगर एवं केंद्र क्रमांक 154 संजय नगर चांटीडीह में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त 2025 तक आवेदन किये जा सकते है।

रिक्त पदों की विस्तृत तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है।

इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन जमा कर सकती है। अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

Back to top button