LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:पंजाबी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित – समिति के 34 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में श्री अखंड पाठ साहिब जी 1 अगस्त से

CG NEWS:बिलासपुर ।पंजाबी सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह राजपाल द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया । इसमें विशेष सलाहकार मनजीत सिंह  गंभीर, सचिव सरदार अमोलक सिंह  राजपाल एवं कोषाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह  अरोरा को नियुक्त किया गया ।

नई कार्यकारिणी ने अपने कार्यों की शुरुआत के लिए एवं पंजाबी सेवा समिति के 34 साल पूर्ण होने की खुशी में 1 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में  करने का  निर्णय लिया है।  श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता 3 अगस्त को सुबह 8:30 बजे श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में होनी है । इन सभी कार्यों में मार्गदर्शन हमारे संरक्षक गण स.मनदीप सिंह  गंभीर,स.गुरभेज सिंह  चावला एवं स.अजीत सिंह सलूजा से प्राप्त हुआ एवं पंजाबी सेवा समिति के सम्माननीय सदस्य गण, सरदार नरिन्दर सिंह  होरा, सरदार परमजीत सिंह  खनूजा, सरदार अमोलक सिंह सलूजा, सरदार हरमिंदर सिंह गांधी,सरदार रोमिन्दर सिंह  अजमानी, सरदार सतिन्दर सिंह  गांधी, सरदार गुरु चरण सिंह  राजपाल, सरदार परविंदर सिंह  राजपाल, सरदार जगदीप सिंह  मक्कड़, सरदार जसवीर सिंह गांधी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close