LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमुख द्वारा नगर के आयोजन की प्रशंसा

CG NEWS:बिलासपुर ।राष्ट्र सृजन अभियान नई दिल्ली भारत के प्रमुख डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने नगर में 12 मई को सम्पन्न हुए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा-” भारत गौरव अलंकरण समारोह एवं विकलांग विमर्श राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुझे विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित करने हेतु डॉ. विनय पाठक  का हृदय से आभारी हूँ। उन्होने पूरी आयोजन समिति को इस भव्य, सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी है।
उन्होने कहा कि  इतना समृद्ध मंच, विद्वान वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति, और अतिथियों के स्वागत एवं निवास की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर मैंने बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों को भी पीछे पाया।यह मेरा पहला बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रवास था, परंतु यहाँ के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता ने मुझे अत्यंत अभिभूत कर दिया है।यह यात्रा मेरी स्मृतिपटल पर एक सुखद और अमिट अनुभव बनकर सदैव बनी रहेगी।

 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button