LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News: भौतिक बीटीआर व्यवस्था समाप्त कर ई-बीटीआर प्रणाली लागू

रायगढ़।संचालनालय, कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के कोषालयों में जमा होने वाले चालानों की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं ऑनलाइन बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

राज्य में पूर्व से ई-व्हाउचर व्यवस्था लागू है। इसी क्रम में अब 01 अप्रैल 2026 से भौतिक बीटीआर (बैंक ट्रेजरी रिसीप्ट) प्रणाली समाप्त कर ई-बीटीआर प्रणाली पूर्णतः लागू की गई है।

जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब डीडीओ द्वारा कोषालय/उप कोषालय में भौतिक बीटीआर प्रस्तुत करने के स्थान पर ऑनलाइन ई-बीटीआर जनरेट कर संबंधित कोषालय को ऑनलाइन ही प्रेषित किया जाएगा।

कोषालय अधिकारी द्वारा साइबर ट्रेजरी में उपलब्ध विकल्प के माध्यम से ई-बीटीआर को संबंधित डीडीओ को अग्रेषित किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की राशि जमा करने के लिए ई-पेरोल/ई-बिल सॉफ्टवेयर से ई-बीटीआर नंबर जनरेट किया जाएगा, जिससे डुप्लीकेट बीटीआर नंबर की समस्या समाप्त होगी तथा पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी हो जाएगी।

Back to top button
close