LIVE UPDATE
Chhattisgarh

cg news-ऑनलाइन सट्टे के सिंडिकेट का भंडाफोड़, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था दांव, दो शातिर सटोरिये गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पंडरिया की टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा  निवासी घोघरापारा पंडरिया तथा नागेश्वर उर्फ सोनू राव निवासी ढोलियापारा पंडरिया को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

cg news/कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पंडरिया की टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा  निवासी घोघरापारा पंडरिया तथा नागेश्वर उर्फ सोनू राव निवासी ढोलियापारा पंडरिया को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से सट्टा लिंक प्राप्त कर मोबाइल नंबर से आईडी बनाते थे तथा अपने बैंक खातों को उससे जोड़ते थे। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क कर सट्टा खिलाया जाता था। लेन-देन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही बैंक खातों, टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। मामले में थाना पंडरिया में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Back to top button
close