CG News/कांकेर/ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनांतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन पश्चात जिले के सभी नवनिर्वाचित सरपंचों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण परिचायात्मक प्रशिक्षण 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

उक्त प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कांकेर (आजीविका महाविद्यालय गोविन्दपुर) एवं जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र पखांजूर में प्रातः 10 से शाम 05 बजे तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण टीम के द्वारा किया जाएगा, इसके लिए तिथिवार समय-सारणी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
रायपुर... छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। पीएम-ईबस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण उन्मुखीकरण हेतु जनपद पंचायत कांकेर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 17 मार्च को निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल हेतु 18 मार्च, चारामा के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए 20 मार्च, अंतागढ़ हेतु 21 मार्च, भानुप्रतापपुर हेतु 24 मार्च, कोयलीबेड़ा हेतु बीपीआरसी भवन पखांजूर में 26 एवं 27 मार्च तथा जनपद पंचायत नरहरपुर हेतु गोविंदपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज (डीपीआरसी कांकेर) में 28 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों को आधार अपडेशन की सुविधा भी लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.