LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News- छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई का ज्ञापन

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद से प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते छात्र समस्याओं के निराकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का मंच मिलता था, लेकिन चुनाव नहीं होने से छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।

CG News/अंबिकापुर। प्रदेश के महाविद्यालयों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दिया गया।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद से प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते छात्र समस्याओं के निराकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का मंच मिलता था, लेकिन चुनाव नहीं होने से छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।

जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिससे छात्रों को अपनी आवाज उठाने का अवसर मिलता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्र नेतृत्व का अभाव बना हुआ है।

एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की है कि 5 अप्रैल तक छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का घेराव किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता सहित आकाश यादव, अभिषेक सोनी, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, लोलर सिंह, संजर नवाज, ऋषि राज, आयुष, अभिनव काशी, सत्यम, प्रमोद मौजूद रहे।

Back to top button
close