CG News: परीक्षा केंद्रों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Cg news।कांकेर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों का जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर ने टीम के साथ निरीक्षण किया।
टीम ने आज नरहरपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लारगांव मरकाटोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरादाह का औचक निरीक्षण किया।
जहां जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बोर्ड के आदेश-निर्देशों के तहत मूलभूत सुविधाओं, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति एवं परीक्षा संचालन के विभिन्न प्रपत्र की स्थिति का जायजा लिया।
कुछ केंद्रों में पर्यवेक्षकों की अनुपस्थिति की संज्ञान में लेते हुए सभी केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम में स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े सहित व्याख्याता सम्मिलित थे।





