LIVE UPDATE
Bilaspur

Cg news: दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा, देखे लिस्ट

बिलासपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा दुर्ग से 20 मई 2025 तथा अम्बिकापुर से 21 मई 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी । 

गाड़ी संख्या 18756/18755 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा अम्बिकापुर से 21 मई 2025 तथा शहडोल से 21 मई 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

Back to top button