LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, ड्राइवर सहित 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर घायल

CG NEWS:कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के आतुरगांव के पास हुई, जहाँ तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद उसमें भीषण आग लग गई
कांकेर जिले के आतुरगांव के पास देर रात यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, कार में कुल 6 युवक सवार थे, जो कांकेर की तरफ जा रहे थे। घटनास्थल पर पूल निर्माण के कारण सड़क को डाइवर्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर युवराज शोरी कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पूल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तत्काल आग लग गई
इस दर्दनाक हादसे में कार के ड्राइवर युवराज शोरी (24 वर्ष) के साथ-साथ हेंमत, दीपक और सूरज की भी मौत हो गई। ये सभी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। वहीं, प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, दो युवक किसी तरह जलती हुई कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन चार अंदर ही फंसे रह गए
 पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक कथित तौर पर नशे में थे। यह भी बताया जा रहा है कि यह कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज शोरी बिना बताए ले गया था
हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close