LIVE UPDATE
Chhattisgarheditorial

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में शिक्षक पर गिरी गाज….! छात्राओं संग शराब के नशे में डांस करते वीडियो वायरल होने के बाद DEO ने किया सस्पेंड

CG NEWS:बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाले मामले में, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पशुपतिपुर के प्रधान पाठक  लक्ष्मीनारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई शराब के नशे में धुत होकर छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया। वायरल वीडियो को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि श्री सिंह ने शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थिति दी थी और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया था। इस कृत्य को न केवल शिक्षक की पद गरिमा के विपरीत पाया गया, बल्कि इससे विभाग की छवि को भी ठेस पहुँची है
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने श्री सिंह के इस व्यवहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना है। इसी के तहत, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1)(क) के अंतर्गत उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया
निलंबन अवधि के दौरान, श्री सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह घटना विद्यालयों में शिक्षकों के आचरण और उनके उत्तरदायित्वों पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button