LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG NEWS:फरसाबहार में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CG NEWS:फरसाबहार ।विकासखंड इकाई फरसाबहार की अगुवाई में विश्व आदिवासी दिवस पर एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव मय हो उठा।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सीईओ भजन साय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर साय पैंकरा, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्बर्ट मिंज ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज, युवराज साय ब्लॉक सचिव , अरुण खलखो कोषाध्यक्ष , जे. रोम मिंज सहित अन्य पदाधिकारी एवं महिला नेत्री श्रीमती नीलिमा कुंवर भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत प्रांगण से विशाल रैली के रूप में किया गया। रैली फरसाबहार थाना चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। पूरे रास्ते में “आदिवासी एकता जिंदाबाद” और “एक तीर, एक कमान, सारे आदिवासी एक समान” जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। पंडाल पहुंचने पर सभी अतिथियों का गुलदस्ता और पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद आदिवासी नृत्य दलों ने पारंपरिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि भजन साय ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज की शक्ति उसकी एकता में है, और समाज के निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए हमें संगठित रहकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में अग्रसर होने की अपील की।
महिला नेत्री नीलिमा कुंवर ने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में आगे आने और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जे. रोम मिंज ने नारेबाजी करते हुए रैली का नेतृत्व किया, जबकि सभा में पांचवी अनुसूची के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और आदिवासी समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।पूरे आयोजन का संचालन हेमंत कुमार पैंकरा ने कुशलता से किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button