LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:विकलांग अस्पताल,अनुसंधान एवं नि:शुल्क सेवा केन्द्र में सम्मान

CG NEWS:बिलासपुर।अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा भारत गौरव अलंकरण से सम्मानित समाजसेवी दानवीर  शिव प्रताप साव तथा थावे विद्यापीठ के उप-कुलपति डॉक्टर जंग बहादुर पांडेय,कुल सचिव डॉक्टर पी.एस.दयाल यति, डॉक्टर प्रद्युम्न कुमार सिन्हा सहित भोपाल की डाक्टर अनुभूति शर्मा, कोल्हापुर से पधारी डॉक्टर सुषमा को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल,अनुसंधान एवं नि:शुल्क सेवा केन्द्र सीपत रोड मोपका के कार्यालय में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर थावे विद्यापीठ विहार के कुलपति एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार पाठक  ने अभ्यागत अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि परिषद द्वारा सत्रहवीं राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रवर्तित विषयों के निष्कर्षों को प्राप्त कर विकलांगों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने उपस्थित सभी अभ्यागतों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विष्णु तिवारी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर अरूण कुमार यदु, अवनीश साव, अनिरुद्ध सिंह परिहार, अनिल कुमार गुप्ता और अनिल गोयल सहित गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं नि:शुल्क सेवा केन्द्र सीपत रोड मोपका कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close